खबरjamshedpur martyrdom day- शहादत दिवस पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा,...
spot_img

jamshedpur martyrdom day- शहादत दिवस पर याद किए गए भगवान बिरसा मुंडा, बिरसानगर में विधायक सरयू राय व बिरसा सेवा दल ने दी श्रद्धांजलि, देखिए video

राशिफल


जमशेदपुर: धरती आबा बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर रविवार को बिरसानगर जोन में बिरसा सेवा दल पंचायत समिति द्वारा बिरसा पहाड़ी में भगवान बिरसा मुंडा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गयी.जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला परिषद कविता परमार और बिरसा सेवादल के पदाधिकारी ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की. धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि देने के लिए विभिन्न दलों के नेताओं का तांता बिरसा पहाड़ी में लगी हुई है.(नीचे भी पढ़े)

इस अवसर पर विधायक सरयू राय ने कहा कि बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों की गुलामी से आजादी दिलाने के लिए लड़ाई लड़ी थी. बीच में शिक्षा के लिए उन्होंने क्रिश्चियन धर्म अपनाया.बाद में उन्हें महसूस हुआ तो वह फिर अपने धर्म में लौट आए.उन्हें लोग भगवान इसलिए कहते हैं कि बिरसा मुंडा जिनको आशीर्वाद देते थे, उनका कार्य सफल हो जाता था.वही कविता परमार ने भी बिरसा मुंडा के त्याग बलिदान की बात बताई, जबकि बिरसा मुंडा सेवा दल समिति के पदाधिकारी ने बताया कि पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading