![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2020/01/class.jpeg?resize=440%2C236&ssl=1)
जमशेदपुर : नथिंग विदाउट नेचर द्वारा मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड में कपड़े के बने राष्ट्रीय ध्वज को लगभग 100 से ज्यादा युवाओं के बीच बांटा गया. संस्था के संस्थापक तनवीर अहसन ने कहा कि प्लास्टिक के तिरंगे झंडे से पर्यावरण को काफी नुकसान पहुंचता है. संस्था ने उपायुक्त से मिलकर प्लास्टिक के तिरंगे झंडे पर प्रतिबंध लगाने की मांग की थी जिसके बाद प्रतिबंध लग गया लेकिन बाजारों में अभी भी प्लास्टिक के तिरंगे झंडे बिक रहे हैं. संस्था के सदस्य मंज़र हाश्मी ने बताया कि संस्था इसके प्रति तीन दिवसीय जागरूकता अभियान चला रही है जिसके तहत विभिन्न स्कूलों में जाकर कपड़े के बने राष्ट्रीय ध्वज को वितरित किया जाएगा और प्लास्टिक के बने तिरंगे सहित अन्य चीज़ों के इस्तेमाल पर रोक लगाने के अपील की जायेगी. संस्था हर साल की तरह 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शाम को जमशेदपुर के विभिन्न चौराहों पर से ऐसे प्लास्टिक के फेंके हुए तिरंगे को उठाएगा और उसको डीकम्पोज भी करेगा. इस कार्यक्रम का संचालन मंजर हाशमी ने किया. मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका फातिमा शाहीन आलम, वेलफेयर फाउंडेशन के अध्यक्ष तारिक आलम, हिंद आइटीआइ के डायरेक्टर ताहिर हुसैन एंव हुजैफा आलम उपस्थित थे. सभी मुख्य अतिथियों को तुलसी का पौधा देकर पर्यावरण को स्वच्छ रखने का संकल्प दोहराया गया. इस कार्यक्रम में आसिफ इमाम सरफराज हाशमी नैय्यर हाश्मी सरफ़राज़ अहमद सनाउल्लाह खान आदि उपस्थित थे.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)