![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2021/10/सिटी.jpeg?resize=589%2C272&ssl=1)
जमशेदपुरः जमशेदपुर में अब बिल्डिंगों को भी उनकी पहचान मिलेगी इसके लिए मंगलवार को जेएनएसी की ओर से सिटी जेन ऐप को लॉन्च किया गया. इस ऐप को जेएनएसी के विशेष पदाधिकारी कृष्णा कुमार ने लॉन्च किया. ऐप के बारे में कृष्णा कुमार ने बताया कि इस ऐप की मदद से हर बिल्डिंग को एक पहचान मिलेगी जिससे सभी बिल्डिंग से जुड़ी सभी जानकारी अक्षेस के पास रहेगी. इस ऐप के माध्यम से लोग कचड़ा उठाने वाली गाड़ी का रियल टाइम लोकेशन जान सकेंगे साथ ही इससे लोग पेमेंट भी कर सकेंगे. इससे अक्षेस के पास यह भी जानकारी रहेगी की किस घर से कचड़ा का उठाव हुआ है और किस घर से नही. उन्होंने बताया कि यह झारखड़ में पहला ऐप है जिसे शहर में लॉन्च किया जा रहा है. इस ऐप से शहर को स्वच्छ रखने में भी मदद मिलेगी. साथ ही घर घर जाकर कचड़ा उठाव में भी मदद मिलेगी.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)