Home खबर

Jamshedpur-plasma-donation-campaign : मानवता की सेवा में लगातार आगे आ रहे लोग, 6 लोगों ने किया प्लाज्मा डोनेट, टाटा स्टील सुरक्षा विभाग के बीरो प्रधान ने तीसरी बार किया प्लाज्मा दान

जमशेदपुर : प्लाज्मा डोनेशन अभियान एक बार फिर जिला प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम और जमशेदपुर ब्लड बैंक के संयुक्त प्रयास से प्रारम्भ हुआ। दो दिनों के ब्रेक के बाद प्लाज्मा डोनेशन की टीम द्वारा आज 6 प्लाज्मा डोनर्स का प्लाज्मा डोनेशन कराया गया। इस कड़ी में टाटा स्टील सुरक्षा विभाग के बीरो प्रधान ने तीसरी बार प्लाज्मा डोनेशन कर मानवता की सेवा के प्रति अपने संकल्प को दोहराया, वहीं आई ब्लास्ट फर्नेस के जितेन्द्र शर्मा जब प्लाज्मा डोनेशन करने आएं तो उनके डिपार्टमेंट चीफ विनित रंजन त्रिपाठी, कमेटी मेम्बर बी. भानु तथा संजीव तिवारी जमशेदपुर ब्लड बैंक पहुंचकर उनके उत्साह को बढाया। आज मदनलाल अग्रवाल, बी. आनन्द, मनोज कुमार सिंह तथा अभिषेक कुमार ने भी प्लाज्मा का दान कर उन लोगों के लिए मदद करने की कोशिश की, जो कोरोना संक्रमण के कारण अस्पताल में इलाजरत हैं। ज्ञातव्य हो कि कोरोना संक्रमण से मुक्त व्यक्ति का प्लाज्मा उन लोगों के लिए वर्तमान समय में प्लाज्मा थैरेपी इलाज के रूप में लिया जा रहा है, जो लोग कोरोना से संक्रमित है। (आगे की खबर नीचे पढ़ें)

पूर्वी सिंहभूम जिला में उपायुक्त सह अध्यक्ष रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम सूरज कुमार के मार्गदर्शन में प्रोबेशनरी डिप्टी कलक्टर स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी तथा रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह प्लाज्मा डोनेशन के लिए संयुक्त रूप से प्रयासरत हैं। आज प्लाज्मा डोनेशन करने वाले सभी प्लाज्मा डोनर्स को जमशेदपुर ब्लड बैंक में जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर तथा जमशेदपुर ब्लड बैंक द्वारा मोमेंटो प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर रेड क्रॉस सोसाईटी, पूर्वी सिंहभूम के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह, एसएनटीआई के सहायक प्रबंधक उदय प्रकाश सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version