Home खबर

Jamshedpur-Plasma-donation-campaign : शनिवार को प्लाज्मा दान करनेवाले सात योद्धाओं में एक ने किया दूसरी बार प्लाज्मा डोनेशन, सभी किये गये सम्मानित

Jamsedpur : जमशेदपुर, 3 अक्टूबर। प्लाज्मा डोनेशन अभियान में अपने रोगी प्रतिरोधी क्षमता (इम्युनिटी) के कारण बाहर निकलने वाले 7 योद्धाओं ने यहां जमशेदपुर ब्लड बैंक में अपना प्लाज्मा डोनेट किया। प्लाज्मा का उपयोग कोरोना से संक्रमित लोगों के इलाज के लिए एक विधि के रूप में उपयोग किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण पर विजय पाने वाले योद्धा बीरो प्रधान जिन्होंने आज दूसरी बार प्लाज्मा डोनेट किया, साथ ही दीपक कुमार, अरविन्द कुमार, अमित साहू, मो. नदीम खान, राजदीप सिंह तथा अर्जुन प्रसाद ने अपना प्लाज्मा डोनेशन किया। इस पूरे अभियान के पीछे जिला की प्लाज्मा डोनेशन प्रभारी डिप्टी क्लक्टर स्मिता नागेशिया, जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह का अथक प्रयास कारगर हुआ है, जिन्होने पूर्वी सिंहभूम जिला के ग्रामीण अंचल से लेकर शहरी क्षेत्रों में हर जगह अपनी उपस्थिति दर्ज करायी, जहां भी लगा कि जागरुकता के माध्यम से प्लाज्मा डोनेशन को बढाया जा सकता है।

जमशेदपुर ब्लड बैंक के चिकित्सक डॉ. एल.बी.पी. सिंह, डॉ. रीता सिंह, डॉ. निर्जला एवं ब्लड बैंक के तकनिशियनों के कुशल देखरेख तथा प्लाज्मा डोनेशन सुमगता पूर्वक जमशेदपुर ब्लड बैंक में किया जा रहा है। सभी प्लाज्मा डोनर्स को सम्मानित करते हुए जिला प्रशासन एवं रेड क्रॉस सोसाईटी की ओर से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम द्वारा हस्ताक्षरित प्रमाण पत्र साथ ही जमशेदपुर ब्लड बैंक ने द्वारा मोमेंटो प्रदान किया गया। प्लाज्मा डोनर्स का उत्साह बढ़ाने के लिए जमशेदपुर ब्लड बैंक के प्रशासक संजय चौधरी, रेड क्रॉस के मानद सचिव विजय कुमार सिंह, रेड क्रॉस के एसडीपी डोनेशन प्रभारी प्रभुनाथ सिंह मुख्य रूप से उपस्थित थे।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version