Home खबर

jamshedpur-population-जनसंख्या कानून सभा की सभी तैयारियां हुई पूरी, शनिवार को डॉ इन्द्रेश कुमार होंगे शामिल, जमशेदपुर के काशीडीह मैदान में होगी सभा, खुले मंच से बोलेंगे वक्ता

इंद्रेश कुमार.

जमशेदपुर : पिछले 8 वर्षों से देश में कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून हेतु आंदोलनरत संस्था जनसंख्या समाधान फाउन्डेशन के शनिवार को जमशेदपुर के साकची काशीडीह ठाकुर प्यारा सिंह मैदान में होने वाले जनसंख्या कानून सभा के निमित्त सभी तैयारियों को पूर्ण कर लिया गया है. शुक्रवार को जनसंख्या क़ानून सभा के कार्यक्रम संयोजक अभय सिंह ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर सभी तैयारियों का जायजा लिया. मुख्य सड़क एवं पूरे मैदान को बड़े-बड़े भगवा झंडे से सजाया गया है. सभा में शामिल होने वाले राष्ट्रभक्तों के लिए कुर्सी की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. उन्होंने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण कानून आज के समय की मांग है. देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून क्यों आवश्यक हो गया है इन सभी बिंदुओं पर संस्था के पदाधिकारी अपने विचार रखेंगे. कहा कि जागरूकता से ही किसी भी अभियान को सफल किया जा सकता. बढ़ती जनसंख्या देश के विकास में किस प्रकार बाधक है, इन सब विषयों पर देशवासियों में जागरूकता आवश्यक है. शनिवार शाम 4:30 बजे आयोजित जनसंख्या कानून सभा झारखंड प्रदेश समेत पूरे देश में जनसंख्या नीति के समर्थन में संदेशवाहक का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की सफलता एवं भव्यता के निमित्त संस्था के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय की गई है. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जमशेदपुर के विभिन्न राजनीतिक दल एवं सामाजिक संगठन के लोगों को आमंत्रण पत्र के माध्यम से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह का किया गया है. अभय सिंह ने शहर के सभी जागरूक नागरिकों से देशहित में अति महत्वपूर्ण इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है. वहीं, संस्था के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष प्रेम झा ने बताया कि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, राष्ट्रीय संयोजिका ममता सहगल शनिवार सुबह जमशेदपुर पहुंचेंगे. संस्था के मुख्य संरक्षक डॉ इंद्रेश कुमार रांची के रास्ते जमशेदपुर आएंगे. उनके साथ संस्था की प्रदेश संयोजिका सुचिता सिंह का भी जमशेदपुर आगमन होगा. वहीं, संस्था के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रदेश के प्रभारी कृष्ण मुरारी शुक्रवार देर रात शहर पहुंच चुके हैं. केंद्रीय मार्गदर्शक स्वामी सीताराम शरण जी महाराज शनिवार सुबह जमशेदपुर आएंगे. प्रेम झा ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे झारखंड प्रदेश से विभिन्न जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में फाउन्डेशन के कार्यकर्ता भाग लेंगे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version