Home खबर

Jharkhand-Minority-Secondary-Teachers-Association : जमशेदपुर के प्रभात कुमार सिंह झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव बने

जमशेदपुर : जमशेदपुर एडीएल स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार सिंह झारखंड अल्पसंख्यक माध्यमिक शिक्षक संघ के राज्य समिति में सर्वसम्मति से संयुक्त सचिव बनाए गए हैं। इसके साथ ही संत जॉन्स उच्च विद्यालय रांची के प्रधानाध्यापक फादर फ्लोरेंस कुजूर अध्यक्ष, शमीउल्लाह खान और फादर विनोद टोप्पो उपाध्यक्ष, एंथोनी तिग्गा महासचिव, प्रभात कुमार सिंह, शशि भूषण महतो, मिथिलेश लाल कर्ण एवम अनीषा मुर्मू सचिव, रमेश कुमार सिंह कार्यालय सचिव, सिस्टर पुष्पा अरगट कोषाध्यक्ष चुनी गईं। (नीचे भी पढ़ें)

प्रभात कुमार सिंह को चुने जाने पर कबेरिया उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मो रिजवान अहमद, साकची हाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रणव कुमार घोष, गुरु नानक उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक कुलविंदर सिंह, पूर्व केंद्रीय उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार ने बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि शिक्षक की समस्याओं के निराकरण में उनके अनुभव का लाभ मिलेगा और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को दिशा देंगे। प्रभात कुमार सिंह जिला में लगातार तीन बार महासचिव रह चुके हैं।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version