खबरJamshedpur rural bike rally - चाकुलिया में भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो...
spot_img

Jamshedpur rural bike rally – चाकुलिया में भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के समर्थन में निकली बाइक रैली, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल, बहरागोड़ा में डॉ गोस्वामी ने चलाया जनसंपर्क अभियान

राशिफल

चाकुलिया में भाजपा प्रत्याशी बिद्युत बरण महतो के समर्थन में निकली बाइक रैली, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा हुए शामिल
चाकुलिया : जमशेदपुर के भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में गुरूवार को चाकुलिया के नया बाजार स्थित गौशाला परिसर से बाइक रैली निकली. बाइक रैली में मुख्य रूप से केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी शामिल थे. गौशाला परिसर से निकली बाइक रैली मुख्य पथ होते हुए पुराना बाजार स्थित बिरसा चौक पहुंची वहां चौक पर स्थापित भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा व अन्य नेताओं ने माल्यार्पण किया. बिरसा चौक से वापस बाइक रैली गौशाला परिसर पहुंचकर रैली समाप्त हुई. (नीचे भी पढ़ें)

रैली में शामिल भाजपा कार्यकर्ता पीएम नरेंद्र मोदी जिंदाबाद, केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा जिंदाबाद, विद्युत वरण महतो जिंदाबाद, डॉ दिनेशानंद गोस्वामी जिंदाबाद,भाजपा पार्टी जिंदाबाद का नारा लगा रहे थे. मौके पर जिला अध्यक्ष चंडी सरण साव,सरोज महापात्रा, शंभूनाथ मल्लिक,साधन मल्लिक,सतदल महतो,दिनेश सिंह,प्रशांत मल्लिक,संजय दास,दिलीप महतो,पार्थो महतो, सुरेश सिंह,राणा गोप,भृति सुंदर महतो,जयंत महतो,कृति महतो समेत दर्जनों युवा और ग्रामीण बाइक रैली में शामिल थे. (नीचे भी पढ़ें)

बहरागोड़ा में डॉ गोस्वामी ने घर-घर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांग
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी आज बहरागोड़ा प्रखंड के खंडामौदा एवं आड़ंग गांव में घर-घर जनसंपर्क किया और भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के लिए वोट मांगा। उन्होंने मतदाताओं से फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने हेतु अपना आशीर्वाद प्रदान करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी गरीबों के उन्नयन के प्रति सतत प्रयत्नशील हैं । मोदी के नेतृत्व में देश सर्वांगीण विकास की ओर अग्रसर है। मोदी के नेतृत्व में ही युवाओं का भविष्य उज्जवल होगा। डॉक्टर गोस्वामी ने कहा कि खुशहाल एवं मजबूत भारत के निर्माण के लिए मोदी सरकार देश के लिए जरूरत है। मौके पर भाजपा बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, जिला उपाध्यक्ष ज्योत्षनामई बेरा, तनुश्री मंडल, सुलेखा बेरा, कांचन बेरा, शिवशंकर माइति, मानिक दास, हेमकांत भुइंया, लिट्टी आईंच, स्वर्सवती बारीक, शुक्ला बेरा, मानस कुमार बेरा, शंकर सेन बेरा, गदाधर नायक समेत अन्य उपस्थित थे।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading