खबरJamshedpur rural bjp - घाटशिला, चाकुलिया, बहरागोड़ा में भाजपाइयों ने चलाया जनसंपर्क...
spot_img

Jamshedpur rural bjp – घाटशिला, चाकुलिया, बहरागोड़ा में भाजपाइयों ने चलाया जनसंपर्क अभियान, कमल का बटन दबाकर मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने की अपील

राशिफल

घाटशिला भाजपा की ओर से चलाया गया जनसंपर्क अभियान, बिद्युत वरण महतो के पक्ष में मांगा वोट
घाटशिला : भाजपा घाटशिला मंडल के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान घाटशिला के विभिन्न गांव पर चलाया गया. जनसंपर्क अभियान मउभण्डार के टुमानडुंग़री में भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में प्रचार प्रसार किया गया. इस दौरान माताओं, बुजुर्ग एवं देवतुल्य जनताओं से आशीर्वाद देने का आग्रह किया. आगामी 25 मई को क्रम संख्या दो नंबर पर बटन दबाना है और भारी से भारी मतों से जमशेदपुर सीट के उम्मदीवार बिद्युत वरण महतो को विजय बनाने की अपील की गयी. मौके पर मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे, पूर्व जिला परिषद गीता मुर्मू, पूर्व जिला परिषद पूर्णिमा कर्मकार, उपमुखिया सुजन मन्ना, जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, ओबीसी मोर्चा जिला महामंत्री दीपक दंडपात, मंडल उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल, सिद्धार्थ राज, मुनमुन सेन, अमृता शाहा, शीला मुर्मू, अजय चक्रबर्ती, गोविंदा, देवासी उपाध्याय समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)

डॉक्टर गोस्वामी ने बहरागोड़ा के विभिन्न गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी बिद्युत वरण महतो के समर्थन में मांगा वोट
बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी ने बहरागोड़ा प्रखंड के पाटपुर, दरखुली, कुमारडूबी, ब्राह्मणकुण्डी और घासपदा गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी विद्युत वरण महतो के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया और लोगों से उनके पक्ष में वोट देने की अपील की. डॉक्टर गोस्वामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों के प्रति अत्यंत संवेदनशील हैं. मोदी ने गरीबों को भूख से निजात दिलाया. मोदी सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ़्त अनाज प्रदान कर रही है. मोदी सरकार के विकास की प्राथमिकताओं में देश के गरीब, किसान, मजदूर, युवा और महिलाएं हैं. जनसंपर्क अभियान में भाजपा बड़शोल मंडल अध्यक्ष आशीष महापात्र, बिभास दास, बाबलु साव, रोहित कुइला, शत्रुघ्न धुलि, अमरनाथ दास, नवनीधर प्रधान, रविंद्र साव, गौरी शंकर गंड, विवेक नंदी, महादेव प्रधान, पूर्णचंद्र बाटुल, डाकु दास, रूपेश सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading