भाजपाइयों ने घाटशिला में निकाला बाइक रैली
घाटशिला : भाजपा घाटशिला मंडल अध्यक्ष राहुल पांडे की अध्यक्षता में लोकसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बाइक रैली के साथ जनसंपर्क अभियान चलाया गई. भाजपाइयों ने रैली निकालकर मतदाताओं से क्रम संख्या 2 पर कमल फूल पर बटन दबाकर भारी से भारी मतो पर जमशेदपुर सीट के भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो को विजय बनाने का अपील किया. इस मौके पर मुख्य रूप से भाजपा नेत्री गीता मुर्मू, पूर्णिमा कर्मकार, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष कौशिक कुमार, मंडल अध्यक्ष मंटू प्रजापति, गोपाल कोइरी, सूजन मन्ना, साहिल आनंद, रविशंकर सिंह, सुकेन दास, हर्ष शुक्ला, नीतीश सिंह, दीपक दंडपाठ, ब्रजेश सिंह, सक्षम सिंह, जय सिंह, अभिषेक चौधरी, गणेश महाली, प्रथम कर्मकार, आकाश शाह आदि भाजपाई मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)
दामपाड़ा में भाजपाइयों ने निकाला बाइक रैली, चलाया जनसंपर्क अभियान
घाटशिला : चुनाव प्रचार के अंतिम दिन घाटशिला के दामपाड़ा मंडल के भाजपाईयों ने मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत के नेतृत्व मे बाइक रैली निकाली. इस मौके पर मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री देवयानी मुर्मू व भाजपा नेता सुभाष सिंह उपस्थित थे. रैली हुल्लूँग चौक से निकलकर दामपाड़ा के विभिन्न गाँव का भ्रमण करती हुई कालचीति मे समाप्त हुई. इस मौके पर उमापद मानकी, दिलीप महतो, बिभूति मंडल, दीपक कर्मकार, दिलीप मुर्मू, जितेन महतो, हरिपद भकत, शंकर सीट, दुर्गा दंडपाट, भरत भकत, भूदेव भकत, वासुदेव महतो, विष्णु गोप, निर्मल नामाता, सौरव हांसदा, चाचा मंडल, राजकुमार पातर आदि भाजपाई उपस्थित थे. (नीचे भी पढें)
भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने दाहीगोड़ा में विद्युतवरण महतो के पक्ष में चलाया जनसंपर्क अभियान
घाटशिला : भाजपा नेत्री सह पूर्व जिला पार्षद गीता मुर्मू ने घाटशिला के दाहीगोड़ा में जमशेदपुर लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी विद्युतवरण महतो के समर्थन में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने मोदी के उपलब्धियों को ग्रामीणों को बताया तथा फिर से उन्हें पीएम बनाने की अपील की. मौके पर भाजपा नेत्री गीता मुर्मू ने लोगों से कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं का मान-सम्मान बढ़ाया है. मौके पर पूर्व जिला पार्षद पूर्णमा कर्मकार, संध्या मंद, शिला मुर्मू, अमृता सहाय, रीता चौधरी, चम्पा मन्ना, संगीता बॉस आदि महिलाएं मौजूद थी.