Home खबर

jamshedpur rural-धालभूमगढ़ में भाजपा के पंचायत अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य पुटुराम मुंडा का निधन, शोक की लहर

घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड अन्तर्गत जुनबनी पंचायत के बगुला गांव निवासी भाजपा पंचायत अध्यक्ष सह वार्ड सदस्य पुटुराम मुंडा का निधन हो गया. उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई. घाटशिला के जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू समेत भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं व बगुला गांव पहुंचे तथा पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किया. श्रीमती मुर्मू ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया.(नीचे भी पढ़े)

भाजपा नेताओं ने पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़कर पुटुराम मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित किया. इस मौके पर मुखिया फुलमनी टुडू, उपमुखिया सुजन मन्ना, भाजपा नेता बुद्धेश्वर मार्डी, विमल कालिंदी, वासुदेव सिंह, उत्तम सुराल, संजय तिवारी, पुरनो चंद्र महतो समेत काफी संख्या में भाजपाई व पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित थे.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version