Home खबर

jamshedpur-rural-चाकुलिया प्रखंड में प्रमुख व उप प्रमुख का चुनाव संपन्न, भुवनेश्वर करुणामय प्रखंड प्रमुख बने, कविता साव बनीं उप प्रमुख

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को निर्वाची पदाधिकारी सह एसडीओ सत्यवीर रजक, सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह कार्यपालक दंडाधिकारी जयप्रकाश करमाली और केशव भारती के देखरेख में प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख चुनाव कार्य संपन्न हुआ. प्रमुख के लिए भुवनेश्वर करुणामय उर्फ धनंजय करुणामय और राजेश्वर सरदार ने चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया. दोनों उम्मीदवारों के बीच चुनाव हुआ. प्रखंड 19 पंचायतों के 22 पंसस ने अपना वोट देकर प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव किया. चुनाव में भुवनेश्वर करुणामय उर्फ धनंजय को 12 वोट मिला. वही राजेश्वर सरदार को 10 वोट मिला. 12 वोट लाकर भुवनेश्वर करुणामय प्रखंड प्रमुख बने. (नीचे भी पढ़ें)

प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय

वही उप प्रमुख के लिए मनोरंजन महतो और कविता साव ने नामांकन किया. दोनों प्रत्याशियों के लिए सभी पंचायत समिति सदस्यों ने वोट किया. चुनाव में कविता साव को 11 वोट मिला वही मनोरंजन महतो को 10 वोट मिला और एक वोट रद्द हुआ. 11 वोट लाकर कविता साव ने उप प्रमुख बनी. प्रखंड प्रमुख और उप प्रमुख को निर्वाची पदाधिकारी ने प्रमाण पत्र दिया और शपथ दिलवाया. (नीचे भी पढ़ें)

चाकुलिया की उप प्रमुख कविता साव

मौके पर बीडीओ देवलाल उरांव, सीओ जयवंती देवगम समेत अन्य उपस्थित थे. अंत में प्रखंड प्रमुख भुवनेश्वर करुणामय ने कहा कि सभी के साथ मिलकर प्रखंड का विकास करेंगे.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version