![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के भंडारशोल गांव के पास हाथी के हमले से चाकुलिया के हरिनिया गांव निवासी राम हांसदा 26 गंभीर रूप से घायल हो गया है. ग्रामीणों ने घायल युवक को उपचार के लिए बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसकी प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए बारीपदा रेफर कर दिया है. (नीचे भी पढें)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
वही हाथी द्वारा हमले से घायल होने की सूचना पाकर वन विभाग के कर्मी अस्पताल पहुंचकर घायल युवक के उपचार के लिए परिजनों को तत्काल 5 हजार रूपए दिए है. मिली जानकारी के अनुसार राम हांसदा बहरागोड़ा के भंडारशोल अपने रिश्तेदार के घर जा रहा था इसी बीच हाथी ने उसपर हमला कर दिया जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया है.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)