Home खबर

jamshedpur-rural-पूर्व राज्यपाल व राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू कई बार आ चुकी है चाकुलिया, लोगों में जगी आस

पद्मश्री जमुना टुडू के साथ पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

चाकुलिया : झारखंड की पूर्व राज्यपाल व वर्तमान में इंडिया की राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल पद पर रहने के दौरान कई बार चाकुलिया आ चुकी हैं. राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू चाकुलिया में आयोजित वन सुरक्षा समिति के तत्वाधान में 5 जून 2017 को आयोजित समारोह कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चाकुलिया पधार चुकी हैं. उक्त कार्यक्रम में पद्मश्री जमुना टुडू द्वारा किए गए पर्यावरण संरक्षण कार्य के काफी प्रशंसा की थी. (नीचे भी पढ़ें)

ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित गौशाला का निरीक्षण करती पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

ज्ञात हो कि पद्मश्री जमुना टुडू से उनका खासा लगाव है. पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू चाकुलिया के गौशाला परिसर में गौशाला के अध्यक्ष स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भी गौशाला पहुंचकर कार्यक्रम में भाग ली थी. (नीचे भी पढ़ें)

चाकुलिया के कोलकाता पिंजरापोल सोसाइटी द्वारा संचालित गौशाला के कार्यक्रम में आती पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

उक्त कार्यक्रम में उन्होंने गोवंश, नदी और जंगल की रक्षा का संदेश दी थी. 31 जनवरी 2021 को द्रौपदी मुर्मू चाकुलिया के पिंजरापोल सोसाइटी की गौशाला में आगमन हुआ था. उस दरमियान उन्होंने गौशाला के अध्यक्ष स्वर्गीय पुरुषोत्तमदास झुनझुनवाला की मूर्ति का अनावरण की थी. गौशाला परिसर में आयोजित समारोह में गोवंश, नदी और जंगल बचाने का संदेश लोगों को दी थी. गौशाला की सराहना करते हुए स्वर्गीय पुरुषोत्तम दास झुनझुनवाला द्वारा किए गए गौ सेवा कार्य की काफी प्रशंसा की थी. इसके पश्चात उन्होंने हवाई पट्टी पर संचालित ध्यान फाउंडेशन द्वारा गौ सेवा कार्य का भी काफी प्रशंसा की थी. (नीचे भी पढ़ें)

डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में उपस्थित पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

द्रौपदी मुर्मू भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी द्वारा आयोजित सम्मान समारोह कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में चाकुलिया आई थी. उन्होंने बच्चों को पुरस्कृत कर उज्जवल भविष्य की कामना की थी. राज्यपाल रहते द्रौपदी मुर्मू का चाकुलिया कई बार आना हुआ है. द्रौपदी मुर्मू काफी सरल और मिलनसार होने के कारण क्षेत्र के लोगों के लिए काफी लोकप्रिय रही हैं. वह झारखंड से सटे ओड़िशा की रहने वाली हैं और इस क्षेत्र से वाकिफ है. पूर्व राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को एनडीए द्वारा राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बनाए जाने से क्षेत्र के लोगों में एक आस जगी है. क्षेत्र के लोगों का कहना है कि द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति बनने के पश्चात इस क्षेत्र का विकास होगा.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version