Home खबर

jamshedpur-rural-चाकुलिया में पद्मश्री जमुना टुडू ने किया पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की मालकुंडी पंचायत के बलिदुमा गांव के उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर में वन सुरक्षा समिति की और से पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री जमुना टुडू उपस्थित होकर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया. मौके पर संबोधित करते हुए पद्मश्री जमुना टुडू ने कहा कि जंगल हमारे जीवन में काफी महत्व रखता है. जंगल है तो जीवन है. उन्होंने कहा कि जंगल की संरक्षण से ही जीवन को सुरक्षित किया जा सकता है. आज पूरा देश प्रदूषण की चपेट में है. पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए जंगल संरक्षण करना आवश्यक है. उन्होंने बच्चों को जंगल संरक्षण के प्रति जागरूक कर पौधरोपण करने के प्रति प्रेरित किया. मौके पर मालकुंडी पंचायत की मुखिया मंजुला मुर्मू, उप मुखिया अशोक महतो, ग्राम प्रधान चित्त रंजन महतो, पूर्व बिस सूत्री अध्यक्ष शंभूनाथ मल्लिक, परिमल महतो, चाकुलिया भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सतदल महतो, रेणुका महतो, मानसिंह टुडू, चाइना महतो, रूमा महतो, लखी महतो, भवानी महतो, गौरी महतो, नीलिमा महतो, सुनील महतो समेत विद्यालय के सभी शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version