Home खबर

jamshedpur-rural-Panchayat-Election-पंचायत चुनाव की चौपाल,आधे इधर जाओ आधे उधर जाओ बाकी मेरे पीछे आओ


चाकुलिया: मंगरूआ पंचायत चुनाव में प्रचार करने उतरे मरखावा नेता के रणनीति से उहापोह में पड़ा बड़बड़ा रहा था कि ई मरखावा के चेलवा लोग अलग अलग क्यों घूम रहे हैं, समझ नही पा रहा था सो मंगरूआ चाकुलिया के बिरसा चौक पर सड़क किनारे चाय की दुकान पर बैठकर टुकुर टुकुर कभी ई कौना कभी ऊ कोना झांक रहा था, तभी उसी रास्ते से गुजर रहे उस्ताद की नजर मंगरूआ पर पड़ी. उस्ताद ने कहा आरे मंगरूआ तू इहवां का कर रहा है और आपन गर्दन घूमा घूमा कर का देख रहा है. मंगरूआ उस्ताद से कहा कि उस्ताद ई मरखावा नेता के चेलवन का का हो गइल है,ई लोग अलग अलग दिशा में दल बनाकर जा रहे हैं कही ई लोगन में भी भगवा नेतवन की तरह कही दूरी त ना हो गईल, इहे सोच सोचकर हम परेशान हूं. (नीचे भी पढ़े)

उस्ताद ने मंगरूआ से कहा आरे धूत मंगरूआ ई लोगन में कवनो दूरी नईखे भईल ई चुनाव में हमार मरखावा नेता शोले फिल्म के गब्बर सिंह बन गए हैं और उ आपन चेलवन के आपन टेंपो ऑटो के प्रचार खातिर आदेश दिए हैं कि आधे इधर जाओ आधे उधर जाओ बाकी मेरे पीछे आओ. मरखावा नेता के आदेश पर चेला लोग टेंपो के प्रचार में तेजी लावे खातिर ई लोग बंटकर चुनाव प्रचार कर रहल बा लोग. मंगरूआ कहने लगा तब त अब आउर तेज प्रचार हो गईल टेंपो के कहकर मंगरूआ कहने लगा दाढ़ी बाबा के मुन्ना भाई एमबीबीएस और चिंगड़ी नेता जय और बीरू की तलाश में आगे बढ़ गया कहते हुए की ई चाल को तो हमार जय और बीरू ही संभाल लीहन लोग पर जय और बीरू भी ना जाने कहा रह गईल बा लोग कहते हुए आगे बढ़ गया.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version