खबरJamshedpur rural ucil strike : यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के ...
spot_img

Jamshedpur rural ucil strike : यूसिल की नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के  ठेका मजदूरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, हड़ताल के कारण कंपनी का कामकाज प्रभावित

राशिफल

जादूगोड़ा : यूसिल के नरवा पहाड़ यूरेनियम प्रोजेक्ट के ठेका मजदूरों की हड़ताल शुक्रवार को दूसरे दिन भी जारी रही. इधर इस हड़ताल से कंपनी का कामकाज आज भी प्रभावित रहा. ठेका मजदूर यूनियन के बैनर तले बुलाई गई इस हड़ताल के बाबत सुधीर सोरेन ने जानकारी दी. उन्होंने अपनी मांगों के बाबत कहा कि ठेका कंपनी मजदूरों  को निर्धारित समय पर वेतन भुगतान करे, महीने में दो दिन, अर्जित अवकाश, यूरेनियम अयस्क ढुलाई करनेवाले हाइवा चालकों को बेहतर वेतन भुगतान,  काम के घंटे आठ निर्धारित करने जैसी मांगें शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)

हड़ताल का समर्थन कर रहे मजदूर नेताओ में यूनियन अध्यक्ष सुधीर सोरेन, महासचिव विद्यासागर दास, विस्थापित कमेटी के अध्यक्ष बुधराय किस्कू, सुनील हांसदा, मोचीराम सोरेन, महासचिव, चेतन मार्डी, बलिया मुर्मू , लखन मुर्मू, फुरलई मार्डी, बाबूराम सोरेन, दशरथ मुर्मू, सुशांत कुंडू, पृथ्वी टुडू, राम मुखी, सोनाराम सोरेन, लोबो मरांडी, हाराधन कर्मकार, कालीचरण कर्मकार, धार मार्डी,  बाबूलाल सरदार, बर्मा करुआ, अमन करुआ, वीरेंद्र सिंह, जगन टुडू, गुड्डू दास, देव दुलाल दास, सुशील सरदार, दुखू मुर्मू, शेखर मुखी, वर्षा हांसदा, शंकर सोरेन, बापी नामता ने कंपनी प्रबंधन से उनकी मांगों को जल्द सुलझाने की मांग की है ताकि मांगों को सुलझाया जा सके.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading