घाटशिला : धालभूमगढ़ प्रखंड के रघुनाथडीह में आयोजित अखण्ड हरिनाम संकीर्तन में घाटशिला के जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेत्री देवयानी मुर्मू शामिल हुई. जिप सदस्य देवयानी मुर्मू ने विधिवत पूजा अर्चना कर सुख, शांति व समृद्धि की कामना की. रघुनाथडीह महिला समिति द्वारा कीर्तन का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़े)
संकीर्तन में कई कीर्तन मण्डली भाग ले रहे है. इस मौके पर गौरांग चंद्र, रूपा कुमारी ब्रह्मा, नीतीश चंद्र, सुनंदा, उर्मिला, मौसमी, भारती, पारुल, तिलोका, सुलेखा, छबि, लखि रानी, नित्यानंद, विश्वनाथ, चम्पा, सरस्वती, सुमित, रवि, करण आदि उपस्थित थे.