जमशेदपुर : साकची बाजार में मिल्खी राम मार्केट के लाजवंती टैक्सटाइल्स यूनिफॉर्म दुकान में गुरुवार को अचानक आग लग गई। आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। दुकान में मौजूद लोग बाहर की तरफ भाग निकले। घटना की सूचना साकची थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अग्निशमन विभाग को सूचना दी और दो दमकल मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। (नीचे भी पढ़ें)
दुकान के मालिक नरेंद्र सिंह ने बताया कि दुकान के ऊपर एक गोदाम बना हुआ है। इसी गोदाम में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। दुकान में मौजूद कर्मचारियों ने देखा तो उनको जानकारी दी। तब वहां पहुंचे। बिजली सप्लाई को बंद कर दिया गया है। बताते हैं कि आग से लाखों रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है।