Home खबर

Jamshedpur : पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ के जिलाध्यक्ष बने संजय कुमार रजक, प्रदेश कमेटी व अन्य जिलाध्यक्षों की सूची जारी

जमशेदपुर : पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार संघ की राष्ट्रीय कार्यसमिति की अनुमति एवं राष्ट्रीय संगठन महामंत्री की सहमति के उपरांत झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष राकेश रमण चौधरी ने प्रदेश पदाधिकारी एवं झारखंड प्रदेश के जिला अध्यक्ष की घोषणा कर दी है, जिसमें संजय कुमार रजक को जमशेदपुर महानगर के जिलाध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है. इसके लिए श्री रजक ने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आभार एवं अशेष धन्यवाद जताया है. इसके अलावा पूर्ण सहमति से झारखंड प्रदेश की प्रांतीय टोली तथा जिला अध्य्क्ष मनोनीत किये गये हैं, जो निम्न है :-
प्रदेश उपाध्यक्ष : धनेशवर ओझा (रांची), उदय कुमार सिंह (चतरा), शशिकांत (हजारीबाग), उदय सिंह (बेरमो,बोकारो), संजय मिश्रा (धनबाद), सोनी सिंह (रांची)
प्रदेश महामंत्री : कृष्ण मुरारी झा (सरायकेला-खरसावां), मित्रजीत चौधरी (रांची), कुमारी गरिमा (साहेबगंज)
प्रदेश मंत्री : दीपक कुमार (बोकारो), यतीन्द्र त्रिपाठी (रांची), संजय पंडित अधिवक्ता (साहिबगंज)
कोषाध्यक्ष : ओम प्रकाश सिंह (रांची)
मीडिया प्रभारी : मुकेश कुमार शर्मा (नामकुम, रांची)
सोशल मीडिया प्रभारी : प्रमोद मालाकार (पूर्वी सिंहभूम)
जिलाध्यक्षों की सूची : संजय रजक (पूर्वी सिंहभूम), रंजन सिंह (सरायकेला खरसावां), सपन कुमार साहू (पश्चिमी सिंहभूम), अजय राय (कोडरमा), राम रंजन (गिरिडीह), आकाश पाठक (गोड्डा), मनीष मिश्रा (चतरा), अमरदीप यादव (हज़ारीबाग़), सुनील कुमार (धनबाद), देगलाल महतो (बोकारो), सन्नी कुमार (साहेबगंज), प्रदीप साहू (खूंटी).
संघ की ओर से बताया गया है कि रिक्त जिलो की जिलाध्यक्ष सहित अन्य रिक्त पदों की सूची भी जल्द घोषित की जाएगी. सभी मनोनीत पदाधिकारी, जिलों के अध्य्क्षों से संस्था के बैनर व अपने जिला की टीम बनाकर 17 सितंबर तक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की तस्वीर रख कर उनका जन्मदिन मनाने का निर्देश दिया गया है. वहीं 25 सितंबर को प. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर रक्तदान, अन्नदान, सफाई, गरीब बस्तियों में कॉपी पेंसिल वितरण इत्यादि जैसे सेवा कार्य करना है एवम किये कार्य का फोटोज व्हाट्सएप करना है.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version