Home खबर

Jamshedpur : सेवा समर्पण अभियान के तहत परसुडीह किसान मोर्चा ने निकाली ट्रैक्टर रैली

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 71 वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में भाजपा द्वारा चलाये जा रहे सेवा समर्पण अभियान के तहत बुधवार को परसुडीह किसान मोर्चा के द्वारा ट्रैक्टर रैली निकाली गई. रैली का नेतृत्व परसुडीह मंडल किसान मोर्चा अध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने किया. रैली की अगुवाई भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने स्वयं ट्रैक्टर चलाकर की. रैली में दर्जनों ट्रैक्टर शामिल थे. रैली नामोटोला कैनाल से शुरू होकर सिद्धू-कानू चौक से गुजरते हुए शीतला चौक से होकर त्रिवेणी टावर चौक परसुडीह में समाप्त हुई. कार्यक्रम में परसुडीह मंडल के अध्यक्ष त्रिदिब चट्टराज, प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य राकेश सिंह, जिला भाजपा कार्यसमिति सदस्य पंकज सिन्हा, मेघलाल टूडू, सुजीत अम्बष्ठ, देवेंद्र कुमार सिंह, रमेश उपाध्याय, मनोज विश्वकर्मा, सुजीत सिंह, मंगल कर्मकार, राजेश अग्रवाल, अखिलेश श्रीवास्तव, सीमा मुंडा, धीरज सिन्हा, अशोक सिंह, नयन राज, सोनू श्रीवास्तव, कुसुम पूर्ति, नीना श्रीवास्तव, विश्वजीत चक्रवर्ती, शांति सिंह, निमाई दास, निहाल कुमार, कांमता शर्मा, गोवर्धन बेहरा समेत अनेकों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version