![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2021/01/VHP-1.jpeg?resize=592%2C408&ssl=1)
जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद कदमा नगर के अध्यक्ष दीपल विश्वास द्वारा आयोजित श्रीराम जन्मभूमि निधि समर्पण अभियान से पूर्व एक विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जो कदमा रंकिनी मंदिर से निकलकर बिष्टुपुर राम मंदिर में प्रभु श्रीराम की आरती के साथ संपन्न हुई. कार्यक्रम के आरंभ में 1992 में अयोध्या गये कार सेवकों को भगवा वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया एवं अंत में विहिप कदमा नगर के अध्यक्ष दीपल विश्वास द्वारा हिंदू समाज से आह्वान किया गया कि इस निधि समर्पण अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लें एवं जमशेदपुर शहर से ज्यादा से ज्यादा राशि राम मंदिर निर्माण हेतु समर्पण करें. कार्यक्रम में भाजपा से धर्मेंद्र प्रसाद मंडल, अध्यक्ष राजेश सिंह, अमित मंडल, राजकुमार, एस कार्तिक, विहिप अध्यक्ष दीपल विश्वास, सनातनी अमित यादव, रवि, जम्बुद्वीप बजरंग दल संयोजक चिंटू सिंह, हर्ष यादव, विक्की यादव, उज्जवल यादव, प्रकाश मिश्रा, कृष्णा प्रसाद, राहुल दुबे, विशाल, प्रिंस मिश्रा, सिशांत मौर्या समेत अनेक लोग उपस्थित थे.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)