Home खबर

Jamshedpur : बागबेड़ा में अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान का विजया सह वार्षिक मिलन समारोह आयोजित, संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने कहा-समाज के सभी लोग एकजुट होकर सभी मुद्दे पर एक दूसरे को सहयोग करें

जमशेदपुर : अनुग्रह नारायण सिंह शिक्षण एवं सेवा संस्थान द्वारा विजया मिलन सह वार्षिक मिलन का आयोजन बागबेड़ा स्थित संस्थान प्रांगण में किया गया। इसमें सर्वप्रथम अध्यक्ष अखिलेश्वर सिंह, महासचिव सी एस पी सिंह एवं अन्य अतिथियों द्वारा अनुग्रह बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। उसके बाद चंद्रगुप्त सिंह, पूर्व विधायक अरविंद सिंह (मलखान सिंह), आर बी बी सिंह, भरत सिंह, अजय सिंह, विमल सिंह, रमाकांत सिंह, कमल देव सिंह, अखिलेश्वर सिंह, सी एस पी सिंह ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। स्वागत भाषण संरक्षक कमलदेव सिंह ने किया। उसके बाद सी एस पी सिंह ने महासचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया साथ हीं वर्ष भर का आय व्यय भी प्रस्तुत किया जिसे आम सभा ने सर्व सहमति से ध्वनि मत से पास किया। भरत सिंह ने सभी को विजया मिलन की शुभकामना दी और संस्थान के कार्यों के लिए प्रशंसा करते हुए सभी को मिल जुल कर काम करने का आग्रह किए। कांग्रेस नेता अजय सिंह ने संस्थान के कार्य कलापों की प्रशंसा करते हुए हर समय सहयोग का आश्वासन दिया। संरक्षक शिव शंकर सिंह ने विजया मिलनकीबधाई देते हुए भावी पीढ़ी को संस्था के कार्यों को आगे बढ़ाने की अपील की। संरक्षक अरविंद सिंह ने संस्था को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग करने का भरोसा दिए। अनुग्रह बाबू की भावनाओं के साथ सेवा कार्य को बढ़ चढ़ कर करने के लिए प्रेरित किए। संरक्षक चंद्रगुप्त सिंह ने समाज के सभी लोगों एकजुट होकर सभी मुद्दे में एक दूसरे को सहयोग करने के लिए कहा। (नीचे भी पढ़ें)

अखिलेश्वर सिंह ने अध्यक्षीय उद्बोधन में बागबेड़ा के साथ साथ जमशेदपुर के सभी क्षत्रियों का आभार व्यक्त किया जिनके सहयोग और मार्गदर्शन से संस्थान सुव्यस्थित ढंग से आगे बढ़ रहा है। धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष उदय सिंह ने किया। कार्यक्रम का संचालन सचिव डॉ कविता परमार ने किया। समारोह में पूर्व विधायक अरविंद सिंह( मलखान सिंह), पूर्व यूनियन अध्यक्ष आर बी बी सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह, भाजपा नेता भरत सिंह, विमल सिंह, विनोद सिंह, शिवशंकर सिंह, राजेन्द्र सिंह, रामाकांत सिंह, शैलेंद्र सिंह, अनूप सिंह, पूनम सिंह, प्रतिमा सिंह, गिनू सिंह, पुष्पा सिंह, संध्या सिंह, सरोज सिंह, मनोरमा सिंह, शिवानी सिंह, रीता सिंह के साथ साथ उपस्थित सैकडो क्षत्रिय उपस्थित थे। समारोह को सफल बनाने में केदार सिंह, भुवनेश्वर सिंह, दिनेश सिंह, राम सिंह, दिग्विजय कुमार, संजय सिंह, उमेश सिंह, राजेश सिंह, अरुण सिंह, रामचंद्र सिंह, अलख सिंह, रामजी सिंह, वीरेश सिंह, ललन सिंह, अंबिका सिंह, नारायण सिंह, सुनील सिंह, संदीप सिंह, कविता परमार का सराहनीय योगदान रहा।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version