![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2021/02/IMG-20210216-WA0002.jpg?resize=440%2C330&ssl=1)
जमशेदपुर : जमशेदपुर के जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (एक्सएलआरआई) के सफाई कर्मचारी अपनी मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन पर उतर आए हैं. सोमवार को सफाईकर्मी गेट के बाहर धरने पर बैठ गए. इस धरने का झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष दुलाल भुइयां नेतृत्व कर रहे थे. कर्मचारियों ने प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि पहले संस्थान के अधिकारी तीन वर्ष में उन्हे स्थाई कर देते थे पर 2007 से उन्हे पेरोल से हटाकर निजी कंपनी के हाथो कर दिया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
उन्होंने कहा कि 2018 में संस्थान के पूर्व डीन ने कर्मचारियों को लिखित में आश्वासन दिया था कि किसी भी कर्मचारी को काम से नहीं हटाया जाएगा और पूर्व के नियमों के तहत उन्हें नियोजित भी किया जाएगा. लेकिन इसके बावजूद सफाई कर्मचारियों को काम से बैठा दिया जा रहा है. इस मामले में सफाई कर्मचारियों ने उप श्रमायुक्त से भी शिकायत की तो उन्होंने भी संस्थान प्रबंधन से पूरे मामले में जवाब मांगा और त्रिपक्षीय वार्ता के लिए आमंत्रित किया. लेकिन पांच बैठकों में संस्थान की ओर से कोई नहीं पहुंचा, बस उनका जवाब भेज दिया गया.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)