अनिल कुमार / बोकारो : स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर इन चीफ डॉ कृष्ण कुमार ने शनिवार को बोकारो सदर अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सदर अस्पताल के ओपीडी और ओटी सहित अन्य जगहों का निरीक्षण कर अस्पताल की स्थिति को जाना। इस दौरान उन्होंने ओपीडी में डॉक्टर नहीं होने के कारण सभी को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि अस्पताल में जो डॉक्टर पदस्थापित हैं, उनको ओपीडी में बैठना जरूरी है। दोनों डॉक्टर अपना समय निर्धारित कर लें और उसी के अनुरूप ऑपरेशन का भी समय निर्धारित करें। ताकि लोगों को इसका लाभ मिल सके। (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उन्होंने सदर अस्पताल में स्थाई उपाधीक्षक नहीं रहने के सवाल पर कहा कि सदर अस्पताल में स्थाई रूप से उपाधीक्षक की पदस्थापना जरूरी है। क्योंकि अगर स्थाई रूप से उपाधीक्षक नहीं रहेंगे तो न तो चिकित्सक काबू में रहेंगे और न व्यवस्था ही ठीक रहेगी। उन्होंने इसके लिए सरकार को स्थाई उपाधीक्षक बोकारो सदर अस्पताल में बहाल करने की अनुशंसा करने की बात कही है। उन्होंने सिविल सर्जन को यह निर्देश दिया है कि सभी चिकित्सक को ओपीडी करना जरूरी है। उसी अनुरूप सभी को ओपीडी में बैठने का रोस्टर जारी किया जाय।