रांची: जेबीकेएसएस के अध्यक्ष और गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जयराम महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर रांची सिविल कोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है. सरकार और जयराम महतो का पक्ष सुनने के बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया है. अब अदालत इस मामले में 18 जून को फैसला सुनाएगा. (नीचे भी पढ़े)
इसके साथ ही अदालत ने जयराम महतो के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक के आदेश को फैसला आने तक बरकरार रखा है. रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त (एजेसी 15) की कोर्ट में जयराम की याचिका पर सुनवाई हुई. जयराम महतो के खिलाफ रांची पुलिस ने रांची के नगड़ी थाना में वर्ष 2022 में दर्ज कांड संख्या 48 में वारंट लिया है. वारंट प्राप्त करने के बाद रांची पुलिस ने गिरिडीह में जयराम महतो को गिरफ्तार करने के लिए दबिश भी दी थी. लेकिन वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया.