खबरjharkhand DGP meeting- हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रांची पुलिस मुख्यालय में...
spot_img

jharkhand DGP meeting- हाईकोर्ट की सख्ती के बाद रांची पुलिस मुख्यालय में डी़जीपी ने ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर किया मंथन, कोलकाता की तर्ज पर रांची में ट्रैफिक जिला बनाने का प्रस्ताव

राशिफल

रांची: झारखंड हाइकोर्ट की सख्ती के बाद राजधानी रांची में ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार के लिए कई घंटे तक पुलिस मुख्यालय में मंथन किया गया. गुरुवार को डीजीपी अजय कुमार सिंह ने रांची शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने के मद्देनजर सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विस्तृत रूप से समीक्षा की. रांची शहर की यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पुलिसकर्मियों की उपलब्धता एवं आवश्यकता पर जोर देते हुए कोलकाता महानगर के तर्ज पर रांची में ट्रैफिक जिला बनाने के प्रस्ताव पर लिये गये निर्णय की समीक्षा की.(नीचे भी पढ़े)

वहीं अन्य शहरों जहां कि यातायात व्यवस्था अनुकरणीय है वैसे शहरों में यातायात व्यवस्था के अध्ययन के लिए टीम भेजने का निर्णय लिया गया . यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए गृह रक्षा वाहिनी से सहयोग के लिए निर्देशित किया. अन्य शहरों में यातायात व्यवस्था के अध्ययन के लिए एक त्रिस्तरीय कमिटी का गठन कर लोकसभा चुनाव के उपरांत भेजने की तैयारी है.बैठक में डीजीपी अजय कुमार सिंह, एडीजी अभियान डा संजय आनन्द राव लाटकर, आईजी मुख्यालय मनोज कौशिक, रांची रेंज के आईजी अखिलेश कुमार झा , आईजी प्रोविजन पंकज कम्बोज, रांची एसएसपी ,ट्रैफिक एसपी शामिल थे.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading