जमशेदपुर : आज दिशोम गुरु शिबू सोरेन और जमशेदपुर के पूर्व सांसद सुनील महतो की जयंती है. इस मौके पर जमशेदपुर झामुमो द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. जानकारी देते हुए झामुमो केंद्रीय कमेटी सदस्य महावीर मुर्मू ने बताया कि पार्टी के कार्यकर्ता दिशोम गुरु और दिवंगत सांसद के जन्मदिन पर रक्तदान शिविर के माध्यम से संग्रहित रक्त जरूरतमंदों के जीवन रक्षा के लिए प्रयोग किया जाएगा. पार्टी सुप्रीमो की शुरू से यही सोच रही है कि खून की कमी से किसी की मौत न हो. इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गुरुजी के लंबी उम्र की कामना करते हुए शिविर में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया. वहीं दूसरी ओर इसे झारखंड युवा मोर्चा ने मानव सेवा कर के रूप में मनाया. इस दौरान केक काटा गया साथ ही गरीबों के बीच कंबल का वितरण भी किया गया. मौके पर पोटका विधायक संजीव सरदार, झामुमो के तमाम वरिष्ठ नेताओं के साथ युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष समेत तमाम नेतागन मौजद रहे. जहां पहले दिवंगत सांसद सुनील महतो की तस्वीर पर फूल माला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई, जिसके बाद केक भी काटा गया. वहीं झामुमो सुप्रीमो गुरुजी शिबू सोरेन के जन्मदिन पर भी केक काटकर मनाया गया. जिसके बाद 100 जरूरतमंद गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन के 78वें जन्मदिवस के अवसर पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन। मौके पर मुख्यमंत्री ने ईश्वर से उनके दीर्घायु जीवन एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की. (नीचे भी पढ़ें)
आजसू ने शहीद सुनील महतो को दी श्रद्धांजलि
सांसद सुनील महतो की जयंती पर हरमू स्थित आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में उन्हें अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर शहीद सुनील महतो के विचारों एवं उनके सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला गया। सांसद सुनील महतो की 4 मार्च 2007 को जमशेदपुर के गालूडीह बागुडिया में फुटबॉल खेलने के दौरान नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। घटना की जांच उच्चस्तरीय एजेंसियों से भी कराई थी, लेकिन 10 साल बाद भी असली हत्यारा और हत्या की साजिश रचने वाले का खुलासा नहीं हुआ है, जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। इस अवसर पर गौतम सिंह, नीरज वर्मा, नीतीश सिंह, राहुल तिवारी, अभिषेक शुक्ला, आशुतोष कुमार, शुभम कुमार आदि उपस्थित थे।