Home खबर

jharkhand-karni-sena-निर्मल सिंह बने करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष, समाजहित में सबको साथ लेकर चलना ही उद्देश्य

जमशेदपुर : श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना द्वारा संगठन का विस्तारीकरण किया गया है, जहां युवा जदयू के राष्ट्रीय महासचिव सह मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष निर्मल सिंह को सर्वसहमति से करणी सेना झारखंड प्रदेश का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया. जमशेदपुर के मानगो के बालीगुमा ग्रीनसिटी में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश संयोजक विनय सिंह ने निर्मल सिंह को नियुक्ति पत्र देते हुए संगठन में स्वागत व सम्मान किया और संगठन को मजबूती प्रदान देने के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी. कार्यक्रम में मौजूद कोल्हान अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, सरायकेला-खरसावां जिलाध्यक्ष विकास सिंह, पूर्वी सिंहभूम युवा जिलाध्यक्ष राजीव सिंह व युवा सचिव अमित सिंह मौजूद थे.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version