Home खबर

jharkhand-migrant-labours-श्रीलंका में फंसे झारखंड के 19 मजदूर, श्रीलंका में संकट के बीच मजदूरों ने भारत सरकार और झारखंड सरकार को भेजा त्राहिमाम संदेश

रांची : झारखंड के करीब 19 मजदूर श्रीलंका में फंस गये है. ये 19 मजदूर तीन जिले के रहने वाले है. धनबाद, गिरीडीह और हजारीबाग जिले के ये सारे मजदूरों ने एक वीडियो जारी कर वतन वापसी की गुहार झारंड सरकार और भारत सरकार से की है. आपको बता दें कि श्रीलंका में काफी तेजी से घरेलू हिंसा बढ़ रही है. सारे लोग इसमें फंस गये है. ये सारे मजदूर श्रीलंका में कल्पतरु ट्रांसमिशन कंपनी की ओर से काम करने के लिए गये थे. वहां तीन माह से उनको वेतन नहीं मिल पाया है. वे लोग काफी संकटों से गुजर रहे है. सभी का पासपोर्ट भी जब्त किया जा चुका है. बताया जाता है कि श्रीकल्पतरु ट्रांसमिशन कंपनी ने मजदूरों को ज्यादा पैसा दिलाने के नाम पर श्रीलंका ले गये. वहां मजदूरी कम दी जा रही थी और अगर कोई लापरवाही हो गयी तो पिटाई की जाती थी. उनको रोटी तक नहीं मिल रहा है. खाने के लाले सबको पड़ चुके है. मजदूर वहां फंस चुके है. कई तरह की यातनाएं लोगों को दिया जा रहा है. फंसे हुए मजदूरों में बगोदर(गिरिडीह), वकिल महतो (बनपुरा), कारू अंसारी (बनपुरा), अब्दुल अंसारी (बनपुरा), अख्तर अंसारी (बनपुरा), फिरोज आलम (बनपुरा), छत्रधारी महतो (बनपुरा), देवानंद महतो (बनपुरा), सहदेव महतो (बनपुरा), रामचंद्र कुमार (बनपुरा), प्रसादी महतो(ढिबरा), प्रदीप महतो(घाघरा), तुलसी महतो(घाघरा), कोलेश्वर महतो(तारानारी), सरिया(गिरिडीह), तिलक महतो(चिचाकी), राजेश महतो(चिचाकी), डुमरी(गिरिडीह), महेश महतो(टिंगरा), तोपचांची(धनबाद), मनोज कुमार(गोमो), विष्णुगढ(हजारीबाग), नागेश्वर महतो(भलुवा) और देवेन्द्र महतो(भलुवा) शामिल है.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version