जमशेदपुर : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राहुल गांधी मंगलवार को झारखंड के दौरे पर आने वाले है. वे सिंहभूम संसदीय सीट के चाईबासा में सभा को संबोधित करेंगे. सुबह दस बजे वे दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे. इसके बाद वे रांची से चाईबासा दोपहर 12.30 बजे पहुंचेंगे. (नीचे भी पढ़े)
चाईबासा में वे दोपहर 1.40 बजे तक रुकेंगे, जिसके बाद वे दोपहर 1.50 बजे चाईबासा से सीधे लोहरदगा के कोनबीर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे लोहरदगा से सीधे गुमला जायेंगे. उसके बाद रे रांची आ जायेंगे. फिर शाम को 4.35 बजे रांची से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे. पार्टी की ओर से मिली जानकारी के अनुसार इसकी पूरी तैयारी कर ली गयी है. वहीं, संबंधित स्थानों पर राहुल की सुरक्षा औऱ रूट के लिए व्यापक प्रबंध किये गये .