खबरJharkhand weather alert - पश्चिम बंगाल तट से रविवार को टकरायेगा चक्रवाती...
spot_img

Jharkhand weather alert – पश्चिम बंगाल तट से रविवार को टकरायेगा चक्रवाती तूफान रेमल, 120 से 135 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलेगी हवाएं, जानें रविवार को कैसा रहेगा मौसम

राशिफल

रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में उमस भरी गर्मी से हाल बेहाल है. इसी बीच मौसम विभाग रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ ने लोगों की राहत की खबर दी है. जहां चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा. इससे लोगों को उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. इस दौरान 26 से 28 मई के बीच झारखंड के पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी हिस्सों में गर्जन के साथ तेज आंधी पानी की संभावना है. शनिवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं चार जिलों का तापमान 40 डिग्री से पार रहा. वहीं सरायकेला का तापमान 40.6 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम का तापमान 38.3 डिग्री और बहरागोड़ा का तापमान 38.6 डिग्री दर्ज किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

रविवार को इन जिलों को किया गया अलर्ट – मौसम विभाग की माने तो रविवार को सिमडेगा, गुमला, लातेहार, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुर जिले में वज्रपात की संभावना है. वहीं जामताड़ा, धनबाद, बोकारो, रामगढ़, रांची, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां में धूल भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

गौरतलब है कि चक्रवाती तूफान रेमल पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से रविवार को टकरायेगा. इसे लेकर मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है. पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के तटों से टकराने के दौरान हवा की रफ्तार 120 से 135 किमी प्रतिघंटे की रह सकती है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading