खबरJharkhand weather alert - मौसम विभाग चक्रवात रेमल को लेकर जारी किया...
spot_img

Jharkhand weather alert – मौसम विभाग चक्रवात रेमल को लेकर जारी किया अलर्ट, जानें झारखंड में चक्रवाती तूफान का प्रभाव होगा या नहीं

राशिफल

रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में इन दिनों लगातार उमस भरी गर्मी से लोग परेशान है. वहीं जमशेदपुर के लोगों को भी उमस भरी गर्मी परेशान कर रही है. शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान पाकुड़ में 40.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग रांची केंद्र के डॉक्टर अभिषेक आनंद ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में विकसित हो रहा चक्रवाती तूफान (रविवार) को एक गंभीर चक्रवाती तूफान रेमल के रूप में पश्चिम बंगाल और उससे सटे बांग्लादेश के तटों के पास पहुंचने की संभावना है, जिसका असर झारखंड में भी दिखेगा. तूफान के टकराने के बाद झारखंड के कई जिलों में बादल छाये रहेंगे और आंधी पानी की भी संभावना है. (नीचे भी पढ़ें)

चुनाव के दिन जमशेदपुर में कैसा रहेगा मौसम- शनिवार को राज्य के उत्तर-पूर्वी, दक्षिणी और मध्य हिस्सों में यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुड़, साहेबगंज, रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा तथा सरायकेला – खरसावां में आंधी पानी की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

26 मई तक चक्रवात के टकराने की संभावना – रांची केंद्र मौसम विभाग की माने तो 25 मई की सुबह तक पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊप चक्रवाती तूफान के रूप में तीव्र हो जायेगा. इसके बाद यह उत्तर की ओर बढ़ेगा और 26 मई की शाम तक यह बांग्लादेश और उससे सटे पश्चिम बंगाल के तटों के पास पहुंच जायेगा. (नीचे भी पढ़ें)

28 मई तक वज्रपात के साथ बारिश की संभावना – मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान का असर झारखंड में 26 से 28 मई तक दिखेगा, जहां पूर्वी और मध्य हिस्सों में बादल छाये रहेंगे. इसके साथ ही बारिश और वज्रपात की भी संभावना है. पूर्वी और मध्य हिस्सों में लोगों को सचेत रहने की सलाह दी गयी है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading