जमशेदपुर / रांची : कोल्हान समेत झारखंड में सोमवार की तरह मंगलवार को भी बादल छाए रहे. जहां धूप छाव की स्थिति बनी रही. वहीं मंगलवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान गोड्डा जिले का रिकॉर्ड किया गया. इसी के साथ जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस, गोड्डा का 42.9 डिग्री सेल्सियस, बहरागोड़ा का 41.7 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला का 41.8 डिग्री सेल्सियस, पश्चिम सिंहभूम का 39.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया. वहीं बुधवार को कोल्हान प्रमंडल के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला – खरसावां में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी है.