खबरJharkhand weather report - कोल्हान समेत झारखंड में गर्मी और हीटवेव ने...
spot_img

Jharkhand weather report – कोल्हान समेत झारखंड में गर्मी और हीटवेव ने किया बेहाल, सरायकेला का तापमान 44 डिग्री के पार, जमशेदपुर में भी गर्मी चरम पर, जानें मंगलवार को कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम

राशिफल

रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों का हाल बेहाल रहा. इस दौरान सोमवार को राज्य के गढ़वा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, रांची, सरायकेला-खरसावां और देवघर में भीषण हीटवेव की स्थिति बनी रही. वहीं राज्य के गढ़वा जिला का तापमान सबसे अधिक 45.3 डिग्री दर्ज किया गया. इसके साथ ही जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री, सरायकेला का 44.4 डिग्री, पश्चिम सिंहभूम का 41.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग की माने तो अभी भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों को राहत मिलने की संभावना 14 जून तक नहीं है. इस दौरान राज्य के कुछ स्थानों पर दोपहर बाद गर्जन के साथ वज्रपात और बूंदाबांदी होने की संभावना है. इसके साथ ही कई जिले भीषण हीटवेव की चपेट में भी रहेंगे. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार का अधिकतम तापमान
रांची – 40.0
जमशेदपुर – 43.6
डाल्टेनगंज-44.7
बोकारो- 42.5
चतरा-41.9
देवघर-44.4
धनबाद-41.1
गढ़वा-45.3
गिरिडीह-43.6
गोड्‌डा-42.9
गुमला-39.7
हजारीबाग-41.6
जामताड़ा-44.3
खूंटी-40.2
लातेहार-41.9
लोहरदगा-40.6
पाकुड़-38.7
पलामू-45
रामगढ़-41.9
सरायकेला-44.4
साहेबगंज-37.8
सिमडेगा-40.1
पश्चिम सिंहभूम-41.9. (नीचे भी पढ़ें)

मंगलवार को गर्जन- वज्रपात के साथ भीषण हीटवेव की संभावना – मंगलवार को राज्य के दक्षिणी हिस्सों में यानी पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है. वहीं राज्य के गढ़वा, पलामू, चतरा, देवघर, गोड्डा, जामतारा और दुमका जिलों में भीषण हीटवेव की स्थित बनी है. वहीं रांची, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिम सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिले में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading