खबरJharkhand weather report - कोल्हान समेत झारखंड में उमस भरी गर्मी ने...
spot_img

Jharkhand weather report – कोल्हान समेत झारखंड में उमस भरी गर्मी ने लोगों के छुड़ाए पसीने, जानिए शुक्रवार को कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

राशिफल

जमशेदपुर / रांची : कोल्हान समेत झारखंड में लगातार उमस भरी गर्मी से झारखंड वालों का हाल बेहाल है. लगातार बारिश होने के बावजूद उमस भारी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ा रहे हैं. गुरुवार को झारखंड के सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम रहा. वही पलामू का तापमान सबसे अधिक 39.9 डिग्री रिकार्ड किया गया. अब तक झारखंड की राजधानी रांची खूंटी और लोहरदगा में गर्जन और वज्रपात के साथ बारिश हुई है. वही बहरागोड़ा का तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला का तापमान 39.2 डिग्री और पश्चिम सिंहभूम का तापमान 37.5 डिग्री दर्ज किया गया. शुक्रवार को झारखंड के साहिबगंज, गोड्डा, पाकुड़, दुमका, देवघर, जामताड़ा, गिरिडीह, धनबाद, कोडरमा, हजारीबाग, बोकारो, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला और पूर्वी सिंहभूम में गरज के साथ बारिश का अनुमान है. इसे लेकर मौसम विभाग ने इन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. वही चतरा, पलामू, गढ़वा, लातेहार में वज्रपात की संभावना है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading