Home खबर

Jharkhand weather report – झारखंड में गर्मी और उमस ने बढ़ायी परेशानी, देर शाम बारिश की उम्मीद, ओलावृष्टि की भी संभावना

रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में भीषण गर्मी और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. इस दौरान सोमवार को 15 जिलो का तापमान 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया. वहीं सबसे अधिक अधिकतम तापमान सरायकेला का 44.3 डिग्र सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसकी के साथ जमशेदपुर का अधिक तापमान 41.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. सोमवार को कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी है. इस दौरान देर शाम तक झारखंड के देवघर, जामतारा, पश्चिम सिंहभूम, गिरिडीह, कोडरमा, खूंटी, रांची, पाकुड़, दुमका, गोड्डा, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां में वज्रपात के साथ बारिश का अलर्ट है. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार को जिलों का अधिकतम तापमान –
रांची – 41.1 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 41.0 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 41.4 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 40.7 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा – 40.5 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 42.2 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 40.7 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 40.9 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 40.9 डिग्री सेल्सियस
पलामू – 43.7 डिग्री सेल्सियस
रामगढ़ – 40.4 डिग्री सेल्सियस
रांची – 40.2 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 44.3 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 42.4 डिग्री सेल्सियस
पश्चिम सिंहभूम – 43.2 डिग्री सेल्सियस. (नीचे भी पढे़ं)

7 मई को राज्य के जिलों में ओलावृष्टि को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. इस दौरान पश्चिमी सिंहभूम, खुंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामतारा, दुमका और देवघर जिले में ओलावृष्टि की संभावना है. वहीं वज्रपात और तेज हवा की रफ्तार 40 से 50 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से होगी. 8 मई को राज्य के उत्तर – पूर्वी, मध्य और दक्षिणी भागों में तेज हवाओं के साथ वज्रपात की संभावना जारी की गयी है. 9 मई को राज्य के उत्तर पश्चिमी यानी पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में वज्रपात की संभावना है. 10 मई को राज्य के उत्तर – पूर्वी यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामतारा, पाकुर और साहेबगंज में, मध्य यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, दक्षिणी के पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगास सरायकेला और उत्तर पश्चिमी के पलामू, गढ़वा, चतरा, कोडरमा, लातेहार और लोहरदगा में वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है.

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version