खबरJharkhand weather report - कोल्हान समेत झारखंड में हीटवेव का दिखा असर,...
spot_img

Jharkhand weather report – कोल्हान समेत झारखंड में हीटवेव का दिखा असर, जमशेदपुर में गुरुवार को दोपहर में सड़कों पर पसरा सन्नाटा, डाल्टनगंज का पारा 46 के पार

राशिफल

जमशेदपुर/ रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में गुरुवार को हीट वेव के साथ-साथ कई जिलों में बादल छाए रहे. इस दौरान तपिश ने लोगों को परेशान किया. दिन हो या रात लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है. मौसम विभाग के मुताबिक 15 जून तक मौसम कुछ इसी तरह बना रहेगा. रांची केंद्र के मौसम विशेषज्ञ डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के कुछ जिलों में बूंदाबांदी की संभावना है, परंतु मानसून आने के बाद ही लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल पाएगी. 16 और 17 जून तक मानसून के आने की संभावना है. इससे पहले राहत की उम्मीद कम है. गुरुवार को डाल्टेनगंज का पर सबसे अधिक रहा. डाल्टनगंज का तापमान 46.5 दर्ज किया गया. वही बदल के कारण जमशेदपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में तपिश ने हाल बेहाल किया. इस दौरान जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

खरकाई पुल पर दोपहर पसरा सन्नाटा

गुरुवार का अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)-
रांची – 41.0
जमशेदपुर – 44.2डाल्टेनगंज-46.5
बोकारो-43.6 चतरा-43.2
देवघर-40.2 धनबाद-41.8 गढ़वा-45.7
गिरिडीह-43.2
गोड्‌डा-38.4
गुमला-42.2
हजारीबाग-41.9
जामताड़ा-37.8
खूंटी-41.1
लातेहार-42.2
लोहरदगा-41.5
पाकुड़-37.1
पलामू-46
रामगढ़-44.1
सरायकेला-45.9
साहेबगंज-35.6
सिमडेगा-41.2
पश्चिम सिंहभूम-43.9. (नीचे भी पढ़ें)

जाने शुक्रवार को कैसा रहेगा आपके जिले का मौसम – मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार झारखंड के पांच जिलों में हीटवेव को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन पांच जिलों में पलामू, गढ़वा, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला खरसावां जिला शामिल है. वही 9 जिलों में हीटवेव को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है. इसमें लातेहार, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह और धनबाद जिले में हीटवेव चलेगी. लातेहार, गुमला, सिमडेगा और खूंटी में हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है. हीटवेव को देखते हुए लोगों को सावधान रहने की सलाह दी गयी है.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading