Home खबर

Jharkhand weather report – झमाझम बारिश से कोल्हान समेत झारखंड का पारा लुढ़का, लोगों को मिली राहत

रांची / जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में मंगलवार को तेज बारिश ने मौसम सुहावना कर दिया. इस दौरान झारखंड सभी जिलों का तापमान 40 डिग्री से कम रहा. वहीं राज्य में कहीं भी हीट वेव नहीं दर्ज की गयी. इसी के साथ बुधवार को सबसे अधिक अधिकतम तापमान डाल्टेनगंज का 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा. पश्चिम सिंहभूम का तापमान 38 डिग्री और सरायकेला का 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. बुधवार को पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला खरसावां समेत अन्य जिलों में अगले कुछ घंटों में बारिश के साथ साथ वज्रपात की चेतावनी जारी की गयी है. इस दौरान हवा की गति 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगी. वज्रपात और बारिश के दौरान लोगों को सतर्क और सावधाना रहने की अपील की गयी है. वहीं वज्रपात के समय पेड़ के नीचे या बिजली के खेंभों के नीचे नहीं रहने की सलाह मौसम विभाग ने दी है. गुरुवार को भी बारिश का अनुमान है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से होगी. (नीचे भी पढ़ें)

बुधवार को सभी जिलों का अधिकतम तापमान –
रांची – 33.8 डिग्री
जमशेदपुर – 34.5 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 38.6 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 32.2 डिग्री सेल्सियस
चतरा – 33.9 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 33.8 डिग्री सेल्सियस
धनबाद – 31.5 डिग्री सेल्सियस
गिरीडीह – 33.5 डिग्री सेल्सियस
गोड्डा – 33.6 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 37 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 32.2 डिग्री सेल्सियस
जामतारा – 33.9 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 34.9 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 34.9 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 36 डिग्री सेल्सियस
पाकुर – 31.8 डिग्री सेल्सियस
पलामू – 38.2 डिग्री सेल्सियस
रामगढ़ – 31.2 डिग्री सेल्सियस
रांची – 33.2 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 36.3 डिग्री सेल्सियस
साहेबगंज – 32.2 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 35.7 डिग्री सेल्सियस
पश्चिम सिंहभूम – 38 डिग्री सेल्सियस

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version