खबरJharkhand weather report - झारखंड में आंशिक बादल के बाद झुलसाने वाली...
spot_img

Jharkhand weather report – झारखंड में आंशिक बादल के बाद झुलसाने वाली गर्मी, बहरागोड़ा का तापमान पहुंचा 45 डिग्री, जमशेदपुर में भी भीषण गर्मी, इस दिन से मिल सकती है राहत

राशिफल

जमशेदपुर : कोल्हान समेत झारखंड में इन दिनों भीषण गर्मी पड़नी शुरू हो चुकी है. इससे लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है. झारखंड केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि खास कर इन दिनों हीट स्ट्रोक से सावधान रहे. रविवार को आंशिक बादल के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गयी. इसके पश्चात सोमवार को लोगों को झुलसाने वाली गर्मी का सामना करना पड़ा. झारखंड में सोमवार को सबसे अधिक तापमान बहरागोड़ा का 45.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 44.0 डिग्री सेल्सियस, रांची का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस, सरायकेला का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अगले चार दिन मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना कम है. उसके पश्चात 5 मई से उत्तर – पूर्वी हिस्सों यानी देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्‌डा, जामतारा, पाकुर तथा साहेबगंज में बारिश की संभावना है. बारिश होने से लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से राहत मिलेगी. (नीचे भी पढ़ें)

सोमवार को झारखंड के सभी जिलों का अधिकतम तापमान
रांची – 39.6 डिग्री सेल्सियस
जमशेदपुर – 44.0 डिग्री सेल्सियस
डाल्टेनगंज – 43.8 डिग्री सेल्सियस
बोकारो – 41.3 डिग्री सेल्सियस
चतरा – 40.6 डिग्री सेल्सियस
देवघर – 42.5 डिग्री सेल्सियस
धनबाद – 40.6 डिग्री सेल्सियस
गढ़वा – 43.3 डिग्री सेल्सियस
गिरिडीह – 41.3 डिग्री सेल्सियस
गोड्‌डा – 44.6 डिग्री सेल्सियस
गुमला – 38.9 डिग्री सेल्सियस
हजारीबाग – 39.4 डिग्री सेल्सियस
जामतारा – 43.1 डिग्री सेल्सियस
खूंटी – 40.3 डिग्री सेल्सियस
बहरागोड़ा – 45.2 डिग्री सेल्सियस
लातेहार – 39.7 डिग्री सेल्सियस
लोहरदगा – 40.5 डिग्री सेल्सियस
पाकुर – 43.5 डिग्री सेल्सियस
पलामू – 43.3 डिग्री सेल्सियस
रामगढ़ – 41.6 डिग्री सेल्सियस
रांची – 40.2 डिग्री सेल्सियस
सरायकेला – 45.1 डिग्री सेल्सियस
साहेबगंज – 42.2 डिग्री सेल्सियस
सिमडेगा – 40.2 डिग्री सेल्सियस
पश्चिम सिंहभूम – 43.4 डिग्री सेल्सियस.

इन जिलों में मंगलवार को हीट वेव का अलर्ट – मंगलवार को झारखंड के गढ़वा, पलामू, गोड्डा, साहेबगंज, पाकुर, दुमका, देवघर, जामतारा, धनबाद, बोकारो, पश्चिम सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां में हीट वेव की येलो अलर्ट जारी है.

Ad

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading