Home खबर

मानगो विकास समिति ने किया भोग वितरण समारोह का आयोजन, भाजपा जिलाध्यक्ष समेत कई गणमान्य हुए शामिल

जमशेदपुर : पवित्र सावन महीने की दूसरी सोमवारी को मानगो विकास समिति द्वारा भोग वितरण समारोह का आयोजन किया गया. प्रह्लादनगर मानगो में समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह के आवास पर आयोजित इस पवित्र कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम और जुगसलाई तीनों विधान सभा क्षेत्र से अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए. समिति के अध्यक्ष ने सभी आगंतुक अतिथियों का तहे दिल से स्वागत किया तथा सभी ने स्वरुचि भोग ग्रहण किया. कार्यक्रम में राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक हर क्षेत्र के प्रमुख लोगों में नव नियुक्त भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के प्रतिनिधि पवन अग्रवाल, अखिल भारतीय मानवाधिकार संगठन से प्रभाकर सिंह, भाजपा के पूर्व महामंत्री अनिल मोदी, विकास जायसवाल, दिलिप सिंह, अभिनंदन सिंह, प्रशासनिक हलके से कार्यपालक पदाधिकारी, एसडीओ, कनीय अभियंता विद्युत, एसडीओ व कनीय अभियंता (पीएचईडी), मानगो थाना प्रभारी मिथिलेश कुमार व अन्य कनीय पुलिस पदाधिकारी, श्याम बिहारी सिंह,अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के वरीय सचिव अरुण यादव, रविशंकर केपी, हीरा प्रसाद सिन्हा, संजीव सिंन्हा, कुशाग्र सिंह, निखिल सिंह, सौरभ सतीश, समाज सेवी अमर, मदन कुमार सिंह, सत्येन्द्र यादव, राहुल सिंह, अभिषेक सिंह समेत सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही. समिति के अध्यक्ष ओंकार नाथ सिंह ने सभी उपस्थित सज्जनों के प्रति आभार व्यक्त किया. कार्यक्रम मानगो विकास समिति छात्र शाखा के अध्यक्ष हर्षित की देख रेख में संपन्न हुआ.

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version