बहरागोड़ा : प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख शास्त्री हेम्ब्रम की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें सभी विभागों के पदाधिकारी / कर्मचारी उपस्थित थे। कृषि विभाग द्वारा केसीसी, धान अधिप्राप्ति आदि के बारे में जानकारी साझा की गई। कन्यादान योजना, मातृ वन्दना, सुकन्या योजना, दिव्यांग पेंशन तथा पंचायती राज से संचालित योजना जैसे पेवर्स ब्लॉक निर्माण, जलमीनार एवं स्ट्रीट लाईट अधिष्ठापन के अधतन स्थिति से उपस्थिति सदस्यों को अवगत कराया गया। स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, पशुपालन विभाग आदि द्वारा भी विभाग से संचालित योजनाओं के बारे में बताया गया। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग द्वारा चापाकल मरम्मती संबंधी जानकारी लिया गया। बैठक में उप प्रमुख रूमा रानी दूबे, प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, अंचल अधिकारी हीरा कुमार, अंचल निरीक्षक हाराधन मदीना, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, प्रभारी प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी (मनरेगा), सहायक अभियंता, कनीय अभियंता,प्रखंड समन्वयक (प्रधानमंत्री आवास) पेयजल विभाग के कनीय अभियंता, विद्युत विभाग, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, वन विभाग के पदाधिकारी / कर्मी एवं पंचायत समिति सदस्य उपस्थित थे।
बहरागोड़ा प्रखंड प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक
[metaslider id=15963 cssclass=””]