Home खबर

Saraikela : सरायकेला के महालीमुरुप गांव में डंडा लेकर पत्ता तोड़ने जा रहे व्यक्ति को लगा 11 हजार वोल्ट का करंट, गंभीर हालत में एमजीएम अस्पताल में भर्ती

जमशेदपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के महालीमुरुप गांव के रहने वाले एक ड्राइवर जगन्नाथ गोप को गुरुवार को 11 हजार वोल्ट का करंट लग गया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। करंट से उसका शरीर 90% झुलस गया है। पूरा चेहरा भी झुलस गया है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और जगन्नाथ गोप को इलाज के लिए सरायकेला के जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से जगन्नाथ गोप को जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिजन जगन्नाथ गोप को 108 नंबर एंबुलेंस से एमजीएम अस्पताल लेकर आये। यहां इमरजेंसी में उसका इलाज चल रहा है। परिजनों ने बताया कि जगन्नाथ गोप ड्राइवर है। वह सुबह 8:00 बजे बकरी के लिए पत्ता तोड़ने जा रहा था। वह बड़ा लग्घा लिए हुए था। कल बारिश हुई थी। इसलिए लग्घा भींगा हुआ था। रास्ते में 11 हजार वोल्ट का तार गया था। उसका लग्घा तार में सट हो गया। इससे उसे करंट लग गया।

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version