![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2020/10/158c016f-03b5-4fb4-8888-b45186f03992.jpg?resize=634%2C317&ssl=1)
Saraikela : यातायात पुलिस सराइकेला के द्वारा नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सघन अभियान चलाया गया. पुलिस अधीक्षक सरायकेला मो अर्शी के दिशा-निर्देश पर यातायात प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक विजय कुमार सिंह द्वारा पूरे सरायकेला-खरसावां जिले में एक साथ 10 चेकनाका बनाकर व्यवसायिक तथा निजी गाड़ियों के चालकों की जांच की गई. जांच के दौरान पांच व्यवसायिक वाहनों के ड्राइवर नशे की हालत में पाए गए, जिन से मोटर व्हीकल एक्ट के प्रावधानों के अनुसार फाइन काटा गया. यातायात प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा. यातायात पुलिस सुचारू रूप से यातायात को सुगम बनाने के लिए सदैव प्रयासरत है. रैश ड्राइविंग, बिना हेलमेट और नशे की हालत में वाहन चलाने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
[metaslider id=15963 cssclass=””]