![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
जमशेदपुर:जमशेदपुर के जेआरडी टाटा स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स में आयोजित 16वें सीनियर जूनियर झारखंड राज्य एथलेटिक्स चैंपियनशिप में सरायकेला- खरसावां जिले के एथलीटों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कुल 9 पदक जीते हैं. जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सिकंदर महतो ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि 16 वर्ष से नीचे बालिकाओं में प्रतिमा टुडू में चक्का फेंक में स्वर्ण पदक एवं सौम्य कुमारी ने कांस्य पदक हासिल किए हैं. पुरुष वर्ग में 800 मीटर दौड़ में अजय कुमार ने स्वर्ण पदक, 100 मीटर दौड़ और 200 मीटर दौड़ में राजलू नायडू ने स्वर्ण पदक हासिल किए हैं.(नीचे भी पढ़े)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)
इसी प्रकार पंद्रह सौ मीटर दौड़ में अभिषेक कुमार ने स्वर्ण पदक, 110 मीटर दौड़ में आदित्य सिंह ने रजत पदक, गोला फेंक में आर्यन वत्स ने रजत पदक और भाला फेंक में आर्यन वत्स ने रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है. जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष अमित खंडेलवाल, कोषाध्यक्ष विष्णु नारायण सिंह, करमु मंडल, नित्यानंद महतो, गणेश चंद्र महतो एवं मुरली मोहन, चंदन कुमार, जिला एथलेटिक्स के सभी पदाधिकारी गण ने खिलाड़ियों की सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं दिए हैं. सचिव सिकंदर महतो ने बताया कि जिले में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उन्हें निखारने की जरूरत है.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/Sharp-Bharat-Ad.jpg)