खबरSavarna-Mahasangh-Foundation-of-India : सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने...
spot_img

Savarna-Mahasangh-Foundation-of-India : सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बने डीडी त्रिपाठी, कहा-2022 के पूर्व सवर्ण आयोग एवं सवर्ण मोर्चा नहीं, तो वोट नहीं

राशिफल

नई दिल्ली : सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय कोर कमेटी के बैठक की दिल्ली में हुई। इसके बाद शीर्ष स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से संगठन के मुख्य तीन पदों राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राष्ट्रीय संयोजक का चुनाव किया गया। यूपी चुनाव के मद्देनजर आयोजित इस बैठक के बाद उक्त तीनों पदों पर चुनाव का प्रस्तव आया, क्योंकि इन तीनों पदधारियों का कार्यकाल 11 दिसम्बर को समाप्त हो रहा था। इसमें पूरे देश के प्रतिनिधियों ने सर्वसम्मति से राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर ठाकुर ओम प्रकाश सिंह (मुंबई), राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डीडी त्रिपाठी (जमशेदपुर-झारखंड) एवं राष्ट्रीय संयोजक विनोद कुमार तायल (पंजाब) के चयन पर अपनी मुहर लगा दी. ये तीनों नव चयनित पदधारी क्रमशः गजेंद्रमणि त्रिपाठी (अध्यक्ष), ठाकुर किरण पाल सिंह (संगठन महामंत्री) एवं ठाकुर ओम प्रकाश सिंह (राष्ट्रीय संयोजक) का स्थान लेंगे। (नीचे भी पढ़ें)

ज्ञात हो कि डीडी त्रिपाठी इसके पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री के पद पर थे। जिन्हें संगठन महामंत्री की बड़ी जिम्मेदारी के साथ ही अन्य राज्यों में संगठन विस्तार की बड़ी जिम्मेदारी मिली है। श्री त्रिपाठी ने इस आशय की जानकारी देते हुए बताया कि आज़ादी के बाद संविधान की आड़ में सवर्णों के प्रति जो राजनीतिक घृणा परोसी जा रही और वो अनवरत सत्ता शीर्ष पर बैठने वालों के द्वारा पोषित की जा रही है, संगठन उसके खिलाफ शंखनाद करेगा। उन्होंने कहा कि यदि 2022 के पूर्व भाजपा सहित सभी पार्टियां सवर्ण मोर्चा का गठन अपनी पार्टी के अंदर नहीं करतीं एवं भाजपा नीत केंद्र सरकार शक्ति संपन्न राष्ट्रीय सवर्ण आयोग का गठन नहीं करती है तो हम “सवर्ण आयोग एवं सवर्ण मोर्चा नहीं तो वोट नहीं” के नारे के साथ 2022 के आसन्न चुनाव का वहिष्कार करेंगे। श्री त्रिपाठी ने नये दायित्व के लिये समस्त प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading