![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/05/IMG-20240513-WA0000.jpg)
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2022/06/railway.jpg?resize=603%2C460&ssl=1)
जमशेदपुर : नई दिल्ली से रेलवे सुरक्षा विशेष बल के आईजी सह प्रिंसिपल चीफ सिक्युरिटी बुधवार कमिश्नर अतुल कुमार श्रीवास्तव चक्रधरपुर मंडल मुख्यालय पहुंचे. अपने एक दिवसीय दौरे में उन्होंने कोरस कमांडो का निरीक्षण किया. साथ ही कंपनी के सभी अधिकारियों और जवानों का सुरक्षा सम्मेलन लिया. इस दौरान उन्होंने जवानों को अपना फिटनेस बरकरार रखने एवं स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया. वहीं ड्यूटी के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. उन्होंने जवानों की समस्याओं को सुना और उसके समाधान का निर्देश स्थानीय अधिकारियों को दिया. आईजी ने ड्यूटी पर तैनाती के समय आने वाली समस्याओं से अवगत कराकर उनके समाधान का रास्ता भी बताया. उनके निरीक्षण के क्रम में रेल मंडल आरपीएफ के वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त ओंकार सिंह भी मौजूद रहे. निरीक्षण के पश्चात आईजी दोपहर 1.30 बजे चक्रधरपुर से गंतव्य के लिए प्रस्थान कर गए.
![](https://i0.wp.com/sharpbharat.com/wp-content/uploads/2024/06/IMG-20240604-WA0000.jpg)