खबरWest singhbhum kolhan raksha sangh : केसी हेंब्रम के सपने साकार करने...
spot_img

West singhbhum kolhan raksha sangh : केसी हेंब्रम के सपने साकार करने को उलगुलान करेगा कोल्हान रक्षा संघ, जल, जंगल, जमीन के हक के लिए लड़ते रहे स्व हेंब्रम

राशिफल

रामगोपाल जेना/चाईबासा  : कोल्हान रक्षा संघ ने कहा है कि संगठन के संस्थापक स्व केसी हेंब्रम के सपनों को साकार करने के लिए उलगुलान की जरूरत है एवं संघ इसके लिए किसी भी हद तक जा सकता है. उक्त बातें गुरुवार को टोंटो के ग्राम टेंसरा में कोल्हान रक्षा संघ के संस्थापक महासचिव स्व केसी हेंब्रम के पुण्यतिथि पर आयोजित सभा में मानकी मुंडा संघ कोल्हान पोड़ाहाट के पूर्व केंद्रीय प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कही. बुधराम ने कहा कि कोल्हान ऑटोनॉमस कौंसिल के बिना कोल्हान एरिया की जनता असुरक्षित है. इसके लिए गांव-गांव में बैठक आयोजित कर लोगों को जागरूक कर जोरदार आंदोलन किया जाएगा. (नीचे भी पढ़ें)

 इस मौके पर कोल्हान रक्षा संघ के केंद्रीय अध्यक्ष माइकल तिरिया ने कहा कि कोल्हान के लोगों को जल जंगल जमीन में हक और अधिकार दिलाने के नाम पर पूर्व केंद्रीय महासचिव स्व केसी हेंब्रम ने अपनी सारी जिंदगी गवां दी. उनके सपनों को साकार करने के लिए कोल्हान में फिर एक उलगुलान की अवशयकता है. इस मौके पर केसी हेंब्रम के भतीजे मानसिंह हेंब्रम, संघ के केंद्रीय सचिव नूनाराम माझी, ब्रजमोहन मिश्रा, राजू पान, संगठन सचिव जयसिंह सुंडी, के सी हेंब्रम की पुत्री सरस्वती हेंब्रम, विक्रम बोयपाई, कानू हाइबुरू, बुधराम पुर्ती ने भी संबोधित किया. इस मौके पर पुजारी बुधराम पुर्ती ने ग्राम देसाउली में पूजा अर्चना करने के बाद केसी हेंब्रम की समाधि पर माल्यार्पण किया गया. इस मौके पर कोल्हान व सारंडा एरिया के मानकी मुंडा और संघ के सेक्रेटरी समेत जगदीश केराई, इंदु शेखर तिवारी, करण चंपिया, नरसिंह चंपिया, कानूराम केराई, पाली पुर्ती, किशोर मुंगिया, चंबरा लागुरी समेत काफी संख्या में लोग शामिल हुए.

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading