Home खबर

West-singhbhum-Novamundi-fire : शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग, 5 लाख की संपत्ति जलकर खाक

चाईबासा : नोवामुण्डी प्रखंड मुख्यालय अंतर्गत बड़ाजामदा के न्यू कॉलोनी स्थित भोलू कुरैशी के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी। इससे घर में रखी लगभग 5 लाख की संपत्ति जलकर स्वाहा हो गयी। घटना गुरुवार रात करीब 2 बजे की बतायी जाती है। भोलू कुरैशी के अनुसार रात के करीब 2 बजे लोगों ने आवाज देकर उठाया और कहा कि घर में आग लग गई है। आवाज मिलते ही भोलू कुरैशी ने घर में सो रही अपनी पत्नी, मां, बेटा, भाई, भाभी, भतीजी, नाना को जगाकर घर से बाहर निकाला। तब तक आधी संपत्ति जलकर खाक चुकी थी। इस घटना में उसके घर में रखे कपड़े, बर्तन, आलमीरा, सोने चांदी के आभूषण, पलंग सहित अन्य सामान जल कर राख हो गये। आग को बुझाने में आसपास के लोगों को करीब 3 घंटे लग गये। इस घटना की जानकारी बड़ाजामदा ओपी प्रभारी शोभना सोरेन को लिखित रूप से दी गई। साथ ही घटना की जानकारी नोवामुंडी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी समरेश प्रसाद भंडारी को भी दी गई। इस घटना से भोलू कुरैशी एवं उसका परिवार काफी सदमे में है। थाना प्रभारी शोभना सोरेन ने भोलू कुरैशी के घर में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया।

[metaslider id=15963 cssclass=””]

NO COMMENTS

Leave a ReplyCancel reply

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Exit mobile version