झारखंड विधानसभा चुनाव-2019जमशेदपुर के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को 4 प्रत्याशियों ने...
spot_img

जमशेदपुर के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को 4 प्रत्याशियों ने किया नामांकन, कई लोगों ने लिया नामांकन फॉर्म, देखिये पूरी सूची

राशिफल

आनंद कुमार पत्रलेख ने युवा क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में आज 48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी चंदन कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया.।

जमशेदपुर : जमशेदपुर के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में गुरुवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. कई लोगों ने नामांकन फॉर्म भी खरीदा. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लिए कांग्रेसी नेता ऋषि पांडेय ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्र खरीदा है. ऋषि पांडेय ने बताया कि पिछले 25 सालों से क्षेत्र की जनता ठगी जा जा रही है. वहीं ऋषि पांडेय ने कांग्रेस नेतृत्व पर भी सवाल उठाते हुए जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा पिछले 10 सालों से कांग्रेस का झंडा बुलंद करने के बाद भी पार्टी आलाकमान जमीनी कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज कर उन्हें अपमानित करने का काम कर रही है. ऋषि पांडेय ने मुख्यमंत्री को भी आड़े हाथ लेते हुए जमशेदपुर पूर्वी की जनता को ठगने का आरोप लगाया है. उन्होंने बताया कि मालिकाना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री ने केवल अवसरवादी राजनीति कर जनता को गुमराह किया है. ऋषि पांडेय ने क्षेत्र की जनता से चुनाव लड़ने के लिए आर्थिक सहयोग की भी अपील की है. वीर सिंह देवगम ने 46-पोटका विधानसभा क्षेत्र से राईट टू रिकॉल पार्टी के प्रत्याशी के रूप में निर्वाची पदाधिकारी नन्दकिशोर लाल के समक्ष नामांकन दाखिल किया. पंकज कुमार साव ने झाविमो प्रत्याशी के रूप में जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी सौरभ कुमार सिन्हा के समक्ष नामांकन दाखिल किया. आनंद कुमार पत्रलेख ने युवा क्रांतिकारी पार्टी के प्रत्याशी के रूप में जमशेदपुर पूर्वी के निर्वाची पदाधिकारी चंदन कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया. विश्वनाथ सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के निर्वाची पदाधिकारी अमर कुमार के समक्ष नामांकन दाखिल किया. कई लोगों ने नामांकन फॉर्म को भी खरीदा. इसके लिए लोगों का आना जाना लगा रहा. जमशेदपुर डीसी ऑफिस से लेकर हर जगह लोगों की भीड़ जमी रही.

49- जमशेदपुर पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है-

  1. सुनील मुखी, पिता/पति कृष्णा मुखी
  2. शैलेश शर्मा, पिता/पति स्व. विजय शर्मा
  3. आकाश कुमार तांती, पिता/पति ओमप्रकाश तांती
  4. जितेन्द्र सिंह, पिता/पति स्व. रामजनम सिंह

आज 46- पोटका विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है-

  1. प्रो. जीत राय हांसदा, पिता/पति स्व. धानु हांसदा
  2. बुलूरानी सिंह, पिता/पति धनंजय सिंह
  3. मायामति टुडू, पिता/पति सीताराम टुडू
  4. हीरामनी मुर्मू, पिता/पति विश्वनाथ मुर्मू
  5. सीरमा देवगम, पिता/पति बुरजु देवगम
  6. शंकर मुंडा, पिता/पति चोकरो मुंडा
  7. धनंजय सिंह, पिता/पति श्रीपति सिंह
  8. नरेश कुमार मुर्मू, पिता/पति स्व. रामचन्द्र मुर्मू
    48- जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है-
  9. अभय सिंह
  10. योगेन्द्र शर्मा
  11. धर्मेन्द्र कुमार शर्मा
  12. सोमरा तिर्की
  13. विजय सिंह
  14. सागर तिवारी
  15. ऋषि कुमार
  16. रघुवर दास
  17. पवन कुमार पांडेय

आज 47-जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है

  1. विजय मुखी, पिता/पति रमेश मुखी

44-बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है

  1. दुर्गा चरण हांसदा, पिता/पति बरसा हांसदा

आज 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र हेतु नामांकन पत्र खरीदने वाले अभ्यर्थियों की सूची निम्नवत है

  1. सुभाष सामद, पिता/पति हरिपद सामद
  2. जयपाल सोरेन, पिता/पति कालीपदो सोरेन

Must Read

Related Articles

Floating Button Get News On WhatsApp
Don`t copy text!

Discover more from Sharp Bharat

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading